बाली: बाली में छात्रों को मिलीं नि:शुल्क उत्तर पुस्तिकाएं, दो सरकारी स्कूलों में मुंबई के चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया वितरण
Bali, Pali | Jul 16, 2025 बाली मे बुधवार दोपहर 1.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली में श्रीमती कांता देवी सुभाष खीमावत चैरिटेबल ट्रस्ट खिमेल (मुंबई) ने स्व.अभिषेक सुभाष खीमावत की याद में निःशुल्क उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रतिनिधि भंवरलाल खीमावत, अशोक जैन और प्रेमलता जैन ने विशेष भूमिका निभाई।