बाली: फालना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन एवं पर्यावरण अभियान की शुरुआत करते हुए पहले दिन 50 पौधे लगाए
Bali, Pali | Jul 17, 2025 भारतीय जनता पार्टी खुडाला फालना के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया की गुरुवार सुबह 11 बजे "वन एवं पर्यावरण अभियान" का आयोजन मोक्ष धाम फालना मे किया गया। जिला संयोजक मंशाराम परमार के निर्देश पर फालना मंडल संयोजक सुमेर सिंह की देखरेख में मोक्ष धाम में 50 पौधे लगाए गए। जिला संयोजक परमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।