चूरू: गांव झारिया में बाइक हादसे में 2 नाबालिग लड़के घायल, बिना इजाजत घर से ले गए थे बाइक
Churu, Churu | Feb 17, 2025 चूरू के गांव झारिया में बाइक हादसे में 2 नाबालिग लड़के घायल हो गए। परिवार के सभी लोग शादी में व्यस्त थे और दोनो लड़के मौका पाकर घरवालों की इजाजत के बगैर बाइक लेकर निकल गए। दोनों घायलों को परिजन चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।