चूरू: गांव खारिया के पास टायर फटने से पलटा वाहन, हादसे में 13 लोग घायल, झुंझुनू के धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे
Churu, Churu | Feb 17, 2025 चूरू- सरदारशहर रोड़ पर गांव खारिया के पास सोमवार को टायर फटने से एक मालवाहक ऑटो पलट गया, इस हादसे में मालवाहक ऑटो में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां से गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। सभी लोग झुंझुनू में धार्मिक कार्यक्रम से सरदारशहर लौट रहे थे।