चूरू: राजकीय बागला स्कूल में जिलास्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी, छात्रों ने किया वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन
Churu, Churu | Feb 16, 2025 चूरू के राजकीय बागला उच्च माध्यमिक स्कूल में रविवार को जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने वॉइस कमांड से घर की बिजली नियंत्रित करने और गैस सिलेंडर लीक होने पर सायरन बजाने जैसे उन्नत तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए।