चूरू: एनएच 52 ढाढ़र टोल नाका के पास सदर पुलिस ने ट्रक से पकड़ा डोडा पोस्त, 2 तस्कर किए गिरफ्तार
Churu, Churu | Feb 16, 2025 चूरू की डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने रविवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एनएच 52 पर ढाढ़र टोल नाका के पास एक पंजाब नंबर के ट्रक से 18 किलो 680 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।