चूरू: अतिरिक्त जिला कलेक्टर व पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन मैदान में चूरू महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
Churu, Churu | Feb 16, 2025 चूरू जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आगामी 22 फरवरी से होने वाले चूरू महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दिन में 3 बजे के करीब अधिकारियों ने इवेंट मैनेजर के साथ पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की और आगन्तुक के बैठने सहित अन्य सुविधाओं को लेकर निर्देश प्रदान किए।