चूरू: गायत्री शक्ति पीठ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
Churu, Churu | Feb 16, 2025 चूरू गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 का आयोजन हुआ, जिसमे 168 विद्यार्थियों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से 21 आदर्श शिक्षकों का उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर सम्मानित किया गया। नया बास चूरू की आकांक्षा सैनी का आरजेएस 2024 में चयन होने पर गायत्री परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।