गरखा: गढ़खा के मोहम्मदपुर हाईस्कूल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
Garkha, Saran | Jan 11, 2025 गढ़खा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर हाई स्कूल के समीप चाकू से वार कर एक युवक की हत्या शुक्रवार की रात करीब 11:00 कर दी गई ।मृतक मीठे निवासी चंद्रिका राय का 30 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र राय उर्फ मुनटुन यादव बताया जाता है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज कर जांच में जुट गई है।