गरखा: गरखा पुलिस ने विसम्भरपुर पोखरा के पास से 390 लीटर देसी शराब और 4 बाइकों के साथ 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Garkha, Saran | Jan 10, 2025 गरखा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शराब कारोबारी शराब का बड़ा खेप बाइक से लेकर विसम्भरपुर पोखरी से गुजरने वाली है. प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर दल बल के साथ पहुँचा तो देखा कि 4 बाइक सवार बोरा लादे आ रहे हैं. उक्त बाइक सवार की नजर पुलिस पर पड़ते हीं बाइक सवार भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया है.......