पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सचिवालय में 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में भवन निर्माण विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।