पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र से फर्जी दरोगा रवि किशन गिरफ्तार, अवैध शराब की तस्करी करता था
उत्पाद विभाग की टीम ने एक फर्जी दरोगा रवि किशन को गिरफ्तार किया है। रवि किशन पुलिस की वर्दी पहन कर खुद को दरोगा बताता था और खुलेआम अवैध शराब की तस्करी भी करता था। फर्जी दरोगा रवि किशन के पास से 199 लीटर विदेशी शराब भी बरामद किया गया है। जांच के क्रम में रवि किशन के पास से ना तो कोई पहचान पत्र मिला है और ना ही कोई डॉक्यूमेंट हीं मिला है।