पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर भारी संख्या में लोगों ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात
राबड़ी आवास के बाहर मंगलवार को भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे राबड़ी आवास के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि वह लोग राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे थे। यह सभी लोग अमनौर से चलकर राबड़ी आवास लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे थे।