लोहंडीगुडा: शिक्षा विभाग के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निपटारे के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर संपन्न
स्कूल शिक्षा विभाग के नियमित शासकीय सेवकों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और स्थाई समाधान के लिए शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। आमतौर पर सेवा निवृत्त या दिवंगत कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के परीक्षण के दौरान अधिक भुगतान की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसके कारण मामलों के निराकरण में काफी लंबा समय लग जाता है।