पटना ग्रामीण: अशोक राजपथ पर ऑटो ड्राइवर ने फ्लैट में की आत्महत्या, प्रेम विवाह से परिवार में थी नाराज़गी
पटना में एक शादीशुदा युवक ने आत्महत्या के ली है। युवक ने लव मैरिज की थी। इस कारण दोनों परिवार में विवाद चल रहा था। पति-पत्नी दोनों खुद ही अपना खर्च उठा रहे थे।मृतक की पहचान कुलदीप कुमार झा के तौर पर हुई है। मृतक दरभंगा के कर्जापट्टी कमतौल का रहने वाला था। घटना पीरबहोर थाना अंतर्गत अशोक राज पथ स्थित दीप गंगा कॉम्प्लेक्स के फ्लैट की है।