पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, किसी की भावना को ठेस पहुंचाना सरकार की नीति नहीं है
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर वह अपना काम सही तरीके से नहीं करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर कई अधिकारी नाराज भी नजर आ रहे हैं। वहीं मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे इसे लेकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार जनता के हित के लिए काम करती है किसी के भावना को चोट पहुंचाने की नीति सरकार की नहीं है।