छात्रों के बीच सड़क पर संग्राम, बाइक हटाने की बात पर जमकर चले लात-घूंसे
मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र के रानीपुरा रोड पर बाइक हटाने की बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर जमकर लात-घूंसे चलने लगे। बताया जा रहा है कि मांगरोल निवासी दीपक रावत और रूपा की तोर निवासी रामू जादौन के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि रामू जादौन, राहुल जादौन और उनके साथियों ने दीपक रावत के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सबलगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#मुरैना #morena #सबलगढ़