उदवंत नगर: प्रखंड क्षेत्र उदवंतनगर के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालय ठंड के कारण किए गए बंद
भोजपुर डीएम ने 14 जनवरी मंगलवार रात 7 बजे के करीब से जारी आदेश पत्र के बाद 15 जनवरी से 18 जनवरी तक वर्ग 1 से 8 कक्षा तक सभी स्कूलों को बंद करा दिया गया। बीडीओ ने बताया डीएम के आदेश के बाद उदवंतनगर मे संचालित स्कूलों को जारी आदेश तक बंद रखने को कहा गया है यह निर्णय बढ़ते हुए ठंड के कारण लिया गया।