मुरार: मुरार में प्रशासन का एक्शन: शहीद गेट से संतर तक अतिक्रमण हटाया गया
Morar, Gwalior | May 12, 2026 ग्वालियर के मुरार में सोमवार शाम 5 बजे प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई। कार्रवाई के दौरान मुरार शहीद गेट से खुला संतर तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों, टीन शेड और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी लगातार ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।