नदबई: नदबई में हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक, ग्राहकों को राहत, 5 दिन बैंकिंग लागू करने की मांग उठाई
नदबई में रविवार को बैंक खुले रहे। बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल के चलते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी सरकारी और ग्रामीण बैंकों को रविवार को खुला रखने के आदेश दिए हैं।