कटोरिया: कटोरिया नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव, तीनों पद पर निर्विरोध निर्वाचित
Katoria, Banka | May 27, 2026 कटोरिया नगर पंचायत में बुधवार सुबह करीब 10 बजे निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार की देख-रेख में सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए चुनाव कराया गया। इस दौरान तीनों पद पर तीन उम्मीदवार के नामांकन दाखिल होने से तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जिसके बाद तीनों को प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।