महोबा: महिला ने अपने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 एक महिला ने अपने ही जेठ पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, पति से हुए विवाद को सुलझाने के बहाने आरोपी ने उसे कमरे पर बुलाया और डरा-धमकाकर उसकी आबरू तार-तार की। आरोप है कि आपातकालीन पुलिस सेवा से मदद न मिलने पर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।