खरगापुर: थाना खरगापुर क्षेत्र में ऑटो पलटने से 3 लोग घायल, 100 डायल ने अस्पताल पहुंचाया
100 डायल पर पदस्थ पायलट सुरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उनको हंड्रेड डायल पर सूचना प्राप्त हुई थी खाना खरगापुर क्षेत्र के पास सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को हंड्रेड दल की मदद से खरगापुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया गया की ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से तीन लोग घायल हुए हैं।