खरगापुर: देरी चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती
देरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बनियन में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल धनीराम की पत्नी ने बताया कि उसके पति के साथ बिजली के तार काटने का विरोध करने पर गांव के राजेश सहित अन्य तीन लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की है, जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।