खरगापुर: खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया पैदल भ्रमण, गुंडे-बदमाशों पर की कार्रवाई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु खरियापुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा 25 गुंडा 16 निगरानी बदमाश ,07 पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोरों को चेक किया गया।