खरगापुर: आजाद समाज पार्टी ने कुड़ीला थाने में ज्ञापन सौंपा, बार गांव में अवैध शराब की बिक्री रोकने की मांग की
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के द्वारा कुड़ीला में थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बार में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री हो रही है, जिससे छोटे छोटे बच्चे भी नशा खोरी में लिप्त हो रहे हैं। अवैध शराब बिक्री से आए दिन गांव में लड़ाई झगड़े होते हैं और बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।