खरगापुर: खरगापुर के चौबारा गांव में किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
खरगापुर क्षेत्र अंतर्गत चौबारा गांव में गुरुवार को एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी के परिजन ने बताया कि किशोरी अपने खेत पर थी इसी दौरान उसने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल ले जहां उसका उपचार किया जा रहा है।