घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के सांदपनि विद्यालय में नन्हे विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़ और मेंढक दौड़ में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया
घोड़ाडोंगरी स्थित सांदपनि विद्यालय में आज प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस दौरान बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ एवं मेंढक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।