* ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 103 ATM कार्ड और KIA कार के साथ 4 शातिर गिरफ्तार*
*बस्ती।* जनपद बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी व चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय सांसी गैंग के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 103 अदद विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड, 15,430 रुपये नकद, 04 मोबाइल फोन, 01 अदद KIA Carens कार, 01 अदद Bharat Pay स्वाइप मशीन (POS मशीन) व एक अदद कूटरचित नंबर प्लेट बरामद की है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता -*
*1. बिट्टू कुमार पुत्र स्व0 रमेश कुमार* निवासी ग्राम डाटा, थाना नानौंद, हांसी, जनपद हिसार, हरियाणा, उम्र 35 वर्ष।
*2. मनीष पुत्र स्व0 रणधीर सिंह* निवासी ग्राम खुगढ़, थाना बोवनी खेड़ा, जनपद हिसार, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष। हाल पता - फ्रेंड्स इन्क्लेव, सुल्तानपुरी, राज पार्क, दिल्ली - 110086
*3. राहुल पुत्र स्व0 रमेश कुमार* निवासी ग्राम डाटा, थाना नानौंद, हांसी, जनपद हिसार, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष।
*4. आर्यन पुत्र नरेन्द्र सिंह* निवासी ग्राम पेटवाड़, थाना नानौंद, हांसी, जनपद हिसार, हरियाणा, उम्र 25 वर्ष।
-* दिनांक 11.10.2026 को थाना कलवारी क्षेत्र के कुसौरा बाजार में शिकायतकर्ता आफताब आलम PNB बैंक ATM से पैसा निकाल रहे थे। ATM में पहले से मौजूद दो व्यक्तियों ने मदद के बहाने उनका ATM लेकर पिन जान लिया और कार्ड बदलकर दूसरा ATM थमा दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 30,000 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 319(2), 318(4) BNS पंजीकृत किया गया था। बरामद स्वाइप मशीन की जांच में पता चला कि इन अभियुक्तों द्वारा दिनांक 04.10.2026 से 15.10.2026 तक विभिन्न लोगों के ATM कार्ड बदलकर कुल 3,04,061 रुपये अपनी स्वाइप मशीन में ट्रांसफर कर निकाले गए हैं। स्वाइप मशीन गुजरात की एक फर्म के नाम पर है, जिसकी जांच की जा रही है।
*पूछताछ में खुलासा -* अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग अपनी KIA Carens गाड़ी से गृह राज्य से दूर-दराज के जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में जाते हैं। ATM से 100 मीटर दूर गाड़ी खड़ी करते हैं। आर्यन और बिट्टू ATM के पास जाकर पैसा निकालने आए व्यक्ति को मदद के बहाने बातों में उलझाकर कार्ड बदल लेते हैं, पिन जानकर तुरंत अपने फोन में डायल कर लेते हैं और दूर जाकर दूसरे ATM से कैश निकाल लेते हैं व POS मशीन से ट्रांसफर कर लेते हैं। इन्होंने बस्ती, लखनऊ, खलीलाबाद, वाराणसी आदि जनपदों में वारदातें करना कबूला है। इसी आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2), 338, 336(3), 340(2), 111(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है।
*आपराधिक इतिहास -* बिट्टू कुमार पर मुजफ्फरनगर, लखनऊ, चंदौली, बरेली, राजस्थान में 8 मुकदमे, मनीष व राहुल पर थाना चिनहट लखनऊ में, आर्यन पर GRP सहारनपुर में मुकदमा दर्ज है। अन्य राज्यों/जनपदों से इतिहास खंगाला जा रहा है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थाना कलवारी 2. शेषनाथ यादव, प्रभारी सर्विलांस 3. उ0नि0 स्वामीनाथ सिंह, उ0नि0 रामकुवर 4. हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष कुमार, का0 किशन सिंह, हे0का0 रविन्दर सिंह, का0 मनोज कुमार, का0 विनित यादव, का0 बबलू शर्मा
*पुलिस की अपील -*
बस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ATM में किसी भी अनजान व्यक्ति से मदद न लें, अपना ATM पिन किसी को न बताएं, पिन डालते समय की-पैड को हाथ से ढक लें। यदि ATM में कोई संदिग्ध व्यक्ति मदद के बहाने पास आए तो तुरंत 112 या अपने नजदीकी थाने को सूचना दें। अपना ATM कार्ड बदलने पर तुरंत बैंक को ब्लॉक कराएं। Basti Police
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 15, 2026