: भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय ने चलाया सघन जनसंपर्क, MLC प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन* जनपद बस्ती 15 अक्टूबर 2026
*बस्ती।* शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जिताने के लिए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक *डॉ रघुवर पाण्डेय* ने मोर्चा संभाल लिया है।
डॉ पाण्डेय के नेतृत्व में आज बस्ती शहर के विभिन्न महाविद्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री *राजेश पाल चौधरी* भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
जनसंपर्क अभियान के तहत टीम ने शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज, *किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय (बीएड)* सिविल लाइन्स और एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती में शिक्षकों से मुलाकात की।
इस अवसर पर *डॉ रघुवर पाण्डेय* ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि आने वाली 23 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर शिक्षक हितों को मजबूत करें। वहीं क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने कहा कि *भाजपा सरकार में शिक्षक हित सुरक्षित है।
इस जनसंपर्क में प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र शाही, डॉ त्रिलोकी नाथ, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ शरद वर्मा, डॉ उपेन्द नारायण, डॉ शिवेन्द्र मोहन पाण्डेय, प्राचार्य प्रो अभय प्रताप सिंह, प्रो राजेन्द्र बौद्ध, डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ रघुनाथ चौधरी, डॉ राजीव सिंह, डॉ एपी शुक्ला, डॉ बृजेश दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 15, 2026