हाथरस: गांव नगला तुन्दला में पति-पत्नी के साथ जमीनी विवाद को लेकर जेठ-जेठानी ने की मारपीट, पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तुन्दला में पति-पत्नी के साथ जमीनी विवाद को लेकर जेठ-जेठानी ने मारपीट कर दी। मारपीट में घायल हुए पति-पत्नी ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की पुलिस से शिकायत की है। जेठ-जेठानी द्वारा की गई मारपीट की शिकायत को लेकर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है