हाथरस: हाथरस जंक्शन के मैंदू स्थित खड़े गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग एक बीघा फसल जलकर हुई राख
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मैंदू स्थित आज दिन मंगलवार को दोपहर के समय पर खड़े गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक एक बीघा के करीब गेहूं की फसल पूरे तरीके से जलकर राख हो गई। जिससे किसान नागेंद्र कुमार का हजारों का नुकसान हुआ है।