हाथरस: मथुरा रोड सुंदर बाग के पास बीती रात सड़क पार करते समय एक व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड सुंदर बाग के पास बीती रात सड़क पार करते समय एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक पार्सल की गाड़ी से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का उपचार किया गया है।