हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव बरमाना में दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते वृद्ध महिला को मारपीट कर किया घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव बरमाना में दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते वृद्ध महिला मुन्नी देवी को डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर मामले को देखकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौका पाकर मारपीट करने वाले लोग फरार हो गए। पीड़ित महिला द्वारा थाने हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज दिन मंगलवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।