हाथरस: गांव परसारा में 14 वर्षीय लड़के को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसरा में एक 14 वर्षीय लड़के को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा 14 वर्षीय लड़के को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा लड़के का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार लड़का गांव में बकरी चराने गया था, तभी उसे सांप ने काट लिया।