हाथरस: गांव समेलपुर के पास 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 लोग हुए घायल, एम्बुलेंस की मदद से घायलों को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दोनों घायलों का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।