कासगंज: कासगंज में मेगा विधिक सहायता शिविर की तैयारी के लिए बैठक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिकारियों संग की चर्चा
शनिवार शाम 7 बजे जिला सूचना अधिकारी ने जानकारी दी। बैठक में नए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज के सचिव ने आम जनता से अपील की है कि वे 22 फरवरी को बारह पत्थर मैदान, सोरों गेट, कासगंज में आयोजित होने वाले इस मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।