❤️ मानव सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है! ❤️
50 शैय्या जिला अस्पताल, औरैया में मरीजों को वितरित की गई खाद्य सामग्री, 'एक विचित्र पहल' सेवा समिति ने पूरे किए सेवा के चार माह।
📍 औरैया।
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.), औरैया द्वारा 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को 50 शैय्या जिला अस्पताल में मरीजों को दूध, चाय, ब्रेड, बिस्कुट, नमकीन एवं फलों का वितरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर 1 जुलाई 2026 को इस अनूठी पहल की शुरुआत की गई थी। इसके अंतर्गत अस्पताल में भर्ती महिला, पुरुष एवं बच्चों को प्रतिदिन उनकी आवश्यकता के अनुसार जलपान एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
इस सेवा अभियान के सफलतापूर्वक चार माह �