🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस | National Unity Day 2026 🇮🇳
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कोतवाली औरैया में देखा गया एकता परेड का लाइव प्रसारण।
📍 औरैया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली औरैया में बड़े स्क्रीन पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर परेड का सीधा प्रसारण देखा।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देश की एकजुटता का संदेश दिया गया।
🇮🇳 एक भारत, श्रेष्ठ भारत!
🇮🇳 एकता ही हमारी शक्ति है।
📸 दिबियापुर द लीजेंड
दिबियापुर द लीजेंड परिवार | जानकारी भरोसे की
Auraiya, Auraiya | Oct 31, 2026