हरक को नहीं पड़ता है कोई फरक:बोले करलो अरेस्ट
मुकदमे से डर नहीं, उल्टा फायदा होगा! हरक सिंह रावत का बेबाक बयान…
जैनी प्रकरण को लेकर 23 साल बाद फिर शुरू हुई बयानबाजी और कानूनी कार्रवाई पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत बेफिक्र नजर आए। गुवाहाटी में दर्ज मुकदमे पर उन्होंने कहा कि घटना जहां की है, जांच भी वहीं होगी। साथ ही 2003 का जिक्र करते हुए बोले कि उस समय भी उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन इसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने बंपर वोटों से जीत दर्ज की और नेता प्रतिपक्ष बने।
अब हरक सिंह के इस बयान ने उत्तराखंड की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।
क्या इस बार भी मुकदमा हरक सिंह के लिए सियासी फायदा साबित होगा?
Dehradun, Dehradun | Nov 22, 2026