चैनपुर: रामपुर गोलीकांड अनुसंधान में लापरवाही, चैनपुर के सब इंस्पेक्टर क्षितिज सोनी सस्पेंड: एसपी
पलामू के चर्चित रामपुर गोलीकांड के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले सब-इंस्पेक्टर क्षितिज सोनी को निलंबित कर दिया गया है। पलामू के बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल की जांच रिपोर्ट के आधार पर सब-इंस्पेक्टर क्षितिज सोनी को निलंबित किया गया है।