निम्बाहेड़ा: चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर कचरे का ढेर, गंदगी से बिगड़ी अस्पताल की सूरत
शुक्रवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा जिला अस्पताल के मुख्य गेट के अंदर दीवार के कॉर्नर में पिछले कुछ दिनों से कचरे का ढेर जमा है। आरोप है कि आसपास व्यवसाय करने वाले लोग यहां कचरा डाल रहे हैं। कचरे के कारण अस्पताल के प्रवेश द्वार की व्यवस्था और स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। मौके पर पशु भी कचरा खाते नजर आते हैं और रोकने-टोकने की व्यवस्था दिखाई