लखीसराय: मुस्तफापुर गांव से घर में आग लगाने के आरोप में पिता और दो पुत्रों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने मुस्तफापुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले विष्णुदेव राम एवं उनके दो पुत्रों सकलदेव राम उर्फ सकलू राम वह सन्नी राम को गिरफ्तार किया है. जिन्हें रविवार की अपराह्न 3 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. आरोप है कि 12 अक्टूबर 2024 की रात पिता पुत्रों ने मिलकर मुस्तफापुर गांव के रहने वाले स्व. जुलम राम की पत्नी पूनम देवी के घर में आग लगा दिया.