लखीसराय: चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब परिसर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 234 मरीजों की हुई जांच
पुरानी बजाज चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब के सभागार में रविवार की दोपहर 12:30 पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में डॉक्टर कुमार अमित के द्वारा 198 उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। जबकि कोलकाता से आए नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा 41 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया।