क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराई कि गांव में ही उसकी परचून की दुकान है जिस पर उसकी 17 वर्षीय पुत्री बैठी थी, विगत शुक्रवार को देर शाम गांव के ही एक युवक के द्वारा उससे अश्लील बात करते हुए बुरी नीयत से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की गई, बालिका के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी गई।