नौकरी के नाम पर 90 हजार रुपये लेने का दावा! वायरल ऑडियो से सहकारिता विभाग में मचा हड़कंप
सतना सहकारिता विभाग में पदस्थ CEO सुजीत सिंह से जुड़े एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है वायरल ऑडियो में नौकरी लगवाने के नाम पर 90 हजार रुपये के लेन-देन की बात होने का दावा किया जा रहा है हालांकि, इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है वायरल ऑडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं यदि ऑडियो में की जा रही बातचीत सही है तो आखिर नौकरी के नाम पर पैसों का लेन-देन किस आधार पर हुआ क्या विभागीय स्तर पर इसकी जांच होगी और क्या जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा!
सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित ऑडियो को लेकर आमजन भी सवाल उठा रहे हैं कि यदि आरोप गलत हैं तो संबंधित पक्ष अपनी स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं कर रहा। बड़े सवाल क्या नौकरी के नाम पर वाकई पैसों का लेन-देन हुआ वायरल ऑडियो की सत्यता क्या है
क्या विभाग मामले की जांच कराएगा,आरोप सही हैं या किसी साजिश का हिस्सा !
*खबर सूत्रानुसार*