💥 बड़ी खबर💥
उपराज्यपाल ने अमरनाथ गुफा में की प्रथम पूजा, 3 जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ यात्रा-2026
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा अर्चना कर श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने सभी भक्तों को बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होकर आध्यात्मिक अनुभव लेने का निमंत्रण दिया।उन्नत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय सहयोग से यात्रा को सुरक्षित एवं यादगार बनाने के लिए प्रशासन, श्राइन बोर्ड, सुरक्षा बल एवं स्वयंसेवक पूर्ण समन्वय से कार्यरत हैं। यात्रा 3 जुलाई से दोनों पारंपरिक मार्गों से शुरू होगी और 28 अगस्त तक चलेगी।श्री अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले CRPF ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।