मछलीशहर: काठगोदाम चौराहे के पास दुकान के सामने सो रहे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की हत्या, इलाके में मची सनसनी
दुकान के सामने सो रहे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की हत्या, इलाके में सनसनी सिकरारा थाना क्षेत्र के काठ गोदाम चौराहे के पास रविवार रात करीब 2 बजे दुकान के सामने सो रहे उदय राज यादव (50) की अज्ञात लोगों ने ठोस वस्तु से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ASP ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।