हवा भरते ही फटा जेसीबी का टायर, 15 फीट उछला हेल्पर: दर्दनाक हादसे का CCTV आया सामने...
बिलासपुर में मौत का धमाका: जेसीबी टायर ब्लास्ट में 18 वर्षीय हेल्पर की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा...
▪️ घटना बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी की।
▪️ जेसीबी मशीन के पंचर टायर की मरम्मत के बाद उसमें हवा भरी जा रही थी।
▪️ हवा भरने के दौरान टायर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया।
▪️ धमाका इतना तेज था कि 18 वर्षीय हेल्पर उमाकांत कौशिक करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया।
▪️ गंभीर चोट लगने से उमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई।
▪️ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके में युवक के जबड़े को भी गंभीर क्षति पहुंची।
▪️ मृतक उमाकांत कौशिक सीपत क्षेत्र का निवासी था और हेल्पर के रूप में कार्यरत था।
▪️ हादसे में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए।
▪️ सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।
▪️ पूरी घटना निर्माण स्थल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
▪️ वीडियो में धमाके के साथ हेल्पर के हवा में उछलने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
▪️ सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
▪️ पुलिस टायर की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों के पालन की जांच कर रही है।
▪️ हादसे के बाद निर्माण स्थलों पर भारी मशीनों की मरम्मत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
#ChhattisgarhNews #BreakingNews #CCTVFootage #viralvideoreels #bilaspurnews