जयपुर-गंगापुर बाईपास पर स्थित लाडली जू गौशाला के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में बाइक चालक रमेश चंद माली पुत्र शिवजी, निवासी करणपुर का बाग की दर्दनाक मौत हो गई।